अमेठी: दीवार काटकर चोरों ने किया लाखों का माल पार, छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली गांव में बीती सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने पक्की दीवार काटकर गिरजा शंकर मिश्रा के घर से लाखों रुपए का माल चपत कर दिया। मामलें की लिखित शिकायत हनुमान दत्त मिश्रा पुत्र गिरजा शंकर ने शुकुल बाजार थाने में की है। मिली जानकारी के अनुसार, शुकुल …

अमेठी। जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली गांव में बीती सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने पक्की दीवार काटकर गिरजा शंकर मिश्रा के घर से लाखों रुपए का माल चपत कर दिया। मामलें की लिखित शिकायत हनुमान दत्त मिश्रा पुत्र गिरजा शंकर ने शुकुल बाजार थाने में की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली गांव निवासी गिरजा शंकर का परिचित सोया हुआ था। सोमवार को बीती रात चोरों ने पक्की दीवार काटकर घर में बने छत की सीढ़ियों के पास लगे कुनडे को काटकर छत चढ़कर घर में घुसने के बाद सोने-चांदी के कीमती गहनें, कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित हनुमान के मुताबिक चोरों ने नकद 27 हजार रुपए, चांदी-सोने के गहनें चुरा ले गए, जिसकी लिखित शिकायत शुकुल बाजार पुलिस को दी गई है। मामले की जांच में पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, पुलिस छानबीन में लगी हुई है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: छठे चरण के लिये थमा चुनाव प्रचार, 10 जिलों की 57 सीटों पर तीन मार्च को होगा मतदान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा