बाराबंकी: आधे से भी कम दाम पर मेडिकल स्टोरों को वापस किए जा रहे टेंपरेचर मीटर
बाराबंकी। जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही टेंपरेचर मीटर आधे दामों में मेडिकल स्टोरों पर किए जा रहे हैं वापस। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी दिन रविवार को बाराबंकी जिले में पांचवें चरण का सामान्य विधानसभा 2022 का चुनाव संपन्न हुआ। इस विधानसभा चुनाव में कोरोना महामारी को देखते हुए हर …
बाराबंकी। जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही टेंपरेचर मीटर आधे दामों में मेडिकल स्टोरों पर किए जा रहे हैं वापस।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी दिन रविवार को बाराबंकी जिले में पांचवें चरण का सामान्य विधानसभा 2022 का चुनाव संपन्न हुआ। इस विधानसभा चुनाव में कोरोना महामारी को देखते हुए हर बूथ पर कोविड हेल्पडेस्क लगाई गई थी। हेल्प डेस्क पर बैठे कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर और टेंपरेचर मीटर दिया गया था कि जो भी व्यक्ति वोट डालने आएगा उसका टेंपरेचर लिया जाए और उसे मास्क दिया जाए परंतु विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही बचे हुए मास्क और टेंपरेचर मीटर को ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के द्वारा मेडिकल स्टोरो पर ओने – पौने रेट में वापस किया जा रहा है।
यह भी पढ़े-बहराइच: जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार
