उन्नाव: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर शेरपुर मोड़ के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव के मजरे नियामतपुर बरौना निवासी मनोज कुमार (48) पुत्र स्व. मुन्नीलाल गौतम पेशे …
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर शेरपुर मोड़ के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव के मजरे नियामतपुर बरौना निवासी मनोज कुमार (48) पुत्र स्व. मुन्नीलाल गौतम पेशे से राजमिस्त्री था। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह मिचलौला गांव से मकान की स्लैब डलवा कर घर आ रहा था। तभी शेरपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वैसे ही परिजनों के होश उड़ गए। मृतक की माँ और पत्नी सहित 7 बच्चे सन्न रह गए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: केजीएमयू प्रशासन ने की अपील, कहा- ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर ही आएं मरीज
