उन्नाव: संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सहरावा के मजरे सिद्धि खेड़ा के पास नाला पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे सोहरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी ने शव की जामा तलाशी ली। जिससे उसके पास एक आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त रेनिल …

उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सहरावा के मजरे सिद्धि खेड़ा के पास नाला पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे सोहरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी ने शव की जामा तलाशी ली। जिससे उसके पास एक आधार कार्ड मिला।

जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त रेनिल (20) पुत्र दिनेश कुमार निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। सोहरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी ने बताया शव के पास बाइक भी खड़ी मिली है और शरीर पर कहीं जाहिरा चोट के निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

आधार पर दर्ज पते पर परिजनों को सूचना भेज दी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक लखनऊ में रहकर एसएससी की कोचिंग करता था।

यह भी पढ़ें; रुद्रपुर: नकली अपोलो पाइप की सूचना पर छापा, दुकानदार फरार

संबंधित समाचार