कानपुर से उत्तराखंड के लिए 28 मार्च से शुरू होंगी उड़ानें!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। 28 मार्च से कानपुर फ्लाइट के जरिए उत्तराखंड से जुड़ने की उम्मीद है। एक विमान कंपनी ने दिल्ली-पंतनगर-कानपुर हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपनी मुहर लगा दी है। पहली बार कानपुर से पंतनगर के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। पंतनगर और कानपुर में …

कानपुर। 28 मार्च से कानपुर फ्लाइट के जरिए उत्तराखंड से जुड़ने की उम्मीद है। एक विमान कंपनी ने दिल्ली-पंतनगर-कानपुर हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपनी मुहर लगा दी है। पहली बार कानपुर से पंतनगर के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। पंतनगर और कानपुर में कृषि विद्यालय होने से कृषि विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्र और अफसर दोनों शहरों से जुड़े हैं। इस कारण इस मार्ग पर अधिक सवारियां मिलने की उम्मीद के कारण विमान कंपनी ने यह फैसला लिया है। 9० सीटर फ्लाइट दोनों शहरों के बीच उड़ान भरेगी। इसे समर शेड्यूल में शामिल कर लिया गया है।

अभी इन शहरों के लिए जारी हैं उड़ान

अभी कानपुर से स्पाइस जेट की दिल्ली, मुंबई व इंडिगो की बंगलुरू और मुंबई की फ्लाइट उड़ान भर रही हैं। अहमदाबाद की फ्लाइट निरस्त है। विमान कंपनी के अफसरों ने बताया कि नया टर्मिनल चालू होते ही शहर से फ्लाइटों की झड़ी लगेगी। इंडिगो और स्पाइस जेट ने कई और शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। अथॉरिटी इन सभी प्रस्तावों पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: गैस पाइप लाइन बिछाने में फिर टूटी पेयजल लाइन, खरीदकर पानी पीने को मजबूर लोग

 

संबंधित समाचार