इटावा: प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, शव को यमुना नदी में फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले से एक भयानक मामला सामने आया है। जहां एक दंपति की कहानी का खौफनाक अंत हुआ। बता दें, एक आदमी ने पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका का गला धड़ से अलग कर शरीर को यमुना नदी में फेंक दिया। ये मामला वैदपुरा थाना …

इटावा। जिले से एक भयानक मामला सामने आया है। जहां एक दंपति की कहानी का खौफनाक अंत हुआ। बता दें, एक आदमी ने पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका का गला धड़ से अलग कर शरीर को यमुना नदी में फेंक दिया। ये मामला वैदपुरा थाना क्षेत्र के खरदूली गांव का है।

खरदूली गांव के रहने वाले रामवीर सिंह ने पुलिस में केस दर्ज काराया कि उनकी बेटी सुहागिनी 7 फरवरी को घर से निकली थी, जिसके बाद वो घर नहीं आई। जिसके बाद ही वैदपुरा थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए मोहन, उसकी पत्नी और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी मोहन ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर सुहागिनी का गला घोंटकर पहले हत्या की और फिर चाकू से सिर काटकर शरीर से अलग कर दिया और अलग-अलग समय में शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

बनाया प्लान

मृतिका सुहागिनी से परेशान होकर आरोपी मोहन ने उसे जान से मारने का प्लान बनाया। उसने 7 फरवरी को सुहागिनी को बढ़पुरा थाने के पास युमना नदी पर बने रेलवे पुल के पास बुलाया। जहां पहले से वंहा पर उसकी पत्नी और दोस्त थे।

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि, 9 फरवरी को थाना वैदपुरा में सुहागिनी की गुमशुदगी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मोहन समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन तीनों ने सुहागिनी की हत्या की बात कबूल करली है। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें- कुशीनगर: संघमित्रा मौर्य और अशोक मौर्य समेत दो दर्जन पर दर्ज हुई FIR

संबंधित समाचार