रूस-यूक्रेन जंग: बलिया के 5 छात्रों ने छोड़ा कीव शहर, 3 छात्र पहुंचे दूसरे देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। रूस और यूक्रेन जंग के बीच उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के 5 छात्र फंसे हुए हैं। जिनमें से 3 बार्डर पार कर यूक्रेन के पड़ोसी देशों तक पहुंच गए हैं, लेकिन वहां से भारत वापसी का उनके लिए कोई इंतजाम नहीं हो सका है। फंसे छात्रों के घरवाले परेशान हैं। कुछ घरवालों का …

बलिया। रूस और यूक्रेन जंग के बीच उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के 5 छात्र फंसे हुए हैं। जिनमें से 3 बार्डर पार कर यूक्रेन के पड़ोसी देशों तक पहुंच गए हैं, लेकिन वहां से भारत वापसी का उनके लिए कोई इंतजाम नहीं हो सका है। फंसे छात्रों के घरवाले परेशान हैं। कुछ घरवालों का अपने बच्चों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। उनकी जानकारी वॉट्सऐप के जरिए मिल रही है।

जिले के 5 छात्रों में से 3 दोकटी थाना क्षेत्र रामपुर निवासी ऋषभ पांडेय रविवार को पोलैंड पहुंच गए। सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन निवासी शिवम सिंह प्राइवेट बस से सोमवार को स्लोवाकिया के बॉर्डर तक पहुंच गए। उनके ग्रुप के करीब 2 दर्जन छात्रों को स्लोवाकिया की पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक रखा था। शिवम ने बताया, काफी प्रयास के बाद हम लोग यूक्रेन से स्लोवाकिया में दाखिल होने में कामयाब हो सके।

वंहा सभी एक होटल में ठहरे हुए हैं। शिवम का कहना है, हम लोग फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। नगरा निवासी मनीष जायसवाल रोमानिया में तीन-चार दिनों से फंसे हुए हैं। वॉट्सऐप मैसेज के हुई बातचीत में मनीष से पता चला कि वह बुखारेस्ट इंटरनेशन एयरपोर्ट के हॉस्टल में देश के करीब 20-22 छात्रों के साथ हैं।

पढ़ें-Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे हैं रामपुर के छात्र, फोन पर बात नहीं होने पर परिजन चिंतित

संबंधित समाचार