प्रयागराज: युवक पर गिरा उड़ता हुआ बम, मौके पर हुई मौत
प्रयागराज। जिले के करेली थाना से कुछ दूर पर 27 फरवरी की शाम एक युवक की बम फटने से मौके पर मौत हो गई थी। जिस स्थान पर युवक की मौत हुई, उसी के पास मतदानकेंद्र भी था। पुलिस की तरफ से बयान आया कि मृतक युवक झोले में बम लेकर जा रहा था, अचानक …
प्रयागराज। जिले के करेली थाना से कुछ दूर पर 27 फरवरी की शाम एक युवक की बम फटने से मौके पर मौत हो गई थी। जिस स्थान पर युवक की मौत हुई, उसी के पास मतदानकेंद्र भी था। पुलिस की तरफ से बयान आया कि मृतक युवक झोले में बम लेकर जा रहा था, अचानक साइकिल से गिरने पर बम फटा और युवक की मौत हो गई।
एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटना स्थल का वीडियो बना रहा युवक कह रहा है कि पीछे से बम उड़ता हुआ आया और साइकिल पर जा गिरा, देखते-देखते युवक की चीथड़े उड़ गये। वीडियो में दिख रहा है कि साइकिल के बगल में मृत युवक पड़ा है। पुलिस हादसे वाली जगह पर जांच पड़ताल कर रही है।
युवक की मौत के बाद पुलिस कह रही थी कि युवक के साइकिल पर झोला था, इसी झोले में बम फटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस की तरफ से सीसीटीवी के जरिये और भी जांच की जा रही है।
करेली पुलिस इंस्पेक्टर ने जानकारी दी है कि, हत्या या साजिश दोनों एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
पढ़ें-MX Player पर रिलीज होने वाली सनी लियोन की वेब सीरीज ‘अनामिका’ का ट्रेलर हुआ आउट
