कानपुर: भारतीयों की कुशलता व ऑपरेशन गंगा की सफलता के लिए गंगा तट पर उपवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व सकुशल वतन वापसी, यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हिंदुस्तानियों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा की सफलता एवं दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की कामना को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता डॉ शैलेन्द्र दीक्षित द्वारा अटल घाट गंगा बैराज पर गंगा जी के …

कानपुर। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व सकुशल वतन वापसी, यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हिंदुस्तानियों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा की सफलता एवं दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की कामना को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता डॉ शैलेन्द्र दीक्षित द्वारा अटल घाट गंगा बैराज पर गंगा जी के किनारे उपवास किया गया व गंगा जी का पूजन अर्चन किया गया। डॉ दीक्षित ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते युद्ध के कारण दुनिया परमाणु युद्ध के दरवाजे पर खड़ी है।

भारत के हजारों नागरिकों का जीवन संकट में है। उनका जीवन बचाने के लिए व उन्हें सकुशल वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। दुनिया भारत की तरफ देख रही है, हम सभी भारतवासियों को विश्वास है कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाएगा। भारतीयों की सुरक्षा, ऑपरेशन गंगा की सफलता एवं दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की कामना के साथ मां गंगा का पूजन अर्चन किया गया तथा सभी लोग उपवास पर बैठे। डॉ दीक्षित ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मां गंगा हमारी प्रार्थना सुनेंगीं। हमारे देश के सभी नागरिक सुरक्षित वापस आएंगे। उपवास के पश्चात यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र को श्रद्धांजलि दी गई।

उपवास में प्रमुख रूप से विनोद सिंह, मनोज दीक्षित, वाई के शुक्ला , रवी सिंह, हरगोविन्द दीक्षित, कुक्कू चन्देल, विक्की राजपूत, मुन्ना सिंह, हर्षित सिंह, कुणाल सिंह, बृजेन्द्र स्वरूप मिश्रा, अयोध्या नाथ मिश्रा, सुमित चन्देल, बी के सिंह, आकाश दीक्षित, मनोज निगम, संजय निगम, अखिलेश अग्निहोत्री ,रमेश शुकला ,रजनीश मिश्रा, अर्पण, अजय, गोलू, अनूप भाटिया, शिवम् बाबा , शम्मी ठाकुर, अवधेश शर्मा, संतोष तिवारी (मंकु), कुणाल त्रिवेदी लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े-UP Election 2022: सोनभद्र में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- जनता ने यूपी चुनाव के नतीजे तय कर दिए हैं

संबंधित समाचार