मुरादाबाद : एमडीए भूखंड का फर्जी आवंटन पत्र देकर 29 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के भूखंड के फर्जी अभिलेख बनाकर ट्रांसपोर्टर से 29 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फर्जी बाबू ने एमडीए में तैनात कुछ कथित कर्मचारियों के साथ मिलकर इस पूरे खेल को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के भूखंड के फर्जी अभिलेख बनाकर ट्रांसपोर्टर से 29 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फर्जी बाबू ने एमडीए में तैनात कुछ कथित कर्मचारियों के साथ मिलकर इस पूरे खेल को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

फर्जी आवंटन का मामला करीब तीन साल पुराना है। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी हेमंत मल्होत्रा की ट्रेवल एजेंसी हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले सिविल लाइंस कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हेमंत मल्होत्रा का कहना था कि उसकी सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हिमगिरि कालोनी निवासी बाल मुकुंद मौर्य से मुलाकात की।

बाल मुकुंद ने कहा कि उसकी एमडीए में अच्छी पहचान है। कुछ दिनों बाद भूखंडों की नीलामी होनी है। भूखंडों का आवंटन तत्कालीन वीसी कनकलता त्रिपाठी के निजी सचिव की ओर से होता है। हेमंत के अनुसार बाल मुकुंद ने भरोसा दिया कि वह पहचान के माध्यम से भूखंड का आवंटन करवा सकता है।

रुपये लेकर दे दिया फर्जी आवंटन पत्र
हेमंत के अनुसार इसके बाद उसने कुछ लोगों को अपने घर में मिलवाया। दावा किया है कि यह लोग एमडीए में कर्मचारी हैं और इनके माध्यम से सेटिंग होगी। इसके बाद उसने 29 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद हेमंत को भूखंड का आवंटन पत्र भी दे दिया। इतना ही नहीं उसने एक बैंक की फर्जी रसीद तैयार करके भी हेमंत को दे दी। कुछ शक होने पर हेमंत जब आवंटन पत्र लेकर जांच कराने एमडीए पहुंचा तो मालूम हुआ कि आवंटन पत्र फर्जी है।

धोखाधड़ी की जानकारी होने पर हेमंत के होश उड़ गए। उसने जब बाल मुकुंद पर रकम वापस करने का दबाव डाला तो उसने बाउंस चेक थमा दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले बाल मुकुंद मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म