लखनऊ: राजधानी में स्थिर हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 44 मिले नए संक्रमित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को 44 लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही 51 रोगी कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो सरोजिनी नगर में करीब 8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, वही इंदिरा नगर में 3 सिल्वर जुबली …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को 44 लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही 51 रोगी कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो सरोजिनी नगर में करीब 8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, वही इंदिरा नगर में 3 सिल्वर जुबली में तीन कोविड-19 करोगी मिले हैं, इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के दौरान 3, यात्रा के दौरान 6 तथा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे 3 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 8 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमितो का आंकड़ा स्थिर हो गया है। यानी कि 35 से 70 के बीच बना हुआ है।
इस दिन इतने मिले कोरोना संक्रमित
- 22 फरवरी 69 लोग संक्रमित
- 23 फरवरी 76 लोग संक्रमित
- 24 फरवरी 49 लोग संक्रमित
- 25 फरवरी 39 लोग संक्रमित
- 26 फरवरी 59 लोग संक्रमित
- 27 फरवरी 69 लोग संक्रमित
- 28 फरवरी 34 लोग संक्रमित
- 1 मार्च 57 लोग संक्रमित
- 2 मार्च 44 लोग संक्रमित
यह भी पढ़ें; मुरादाबाद: खेती की जमीन के लिए गोलीबारी में दो घायल, रिपोर्ट दर्ज
