कुशीनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की गिरफ्तारी की खबर को डीएम और एसपी ने बताया गलत, जानिये क्या है पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की गिरफ्तारी की खबरों को जिले के डीएम और एसपी ने गलत बताया है। कुशीनगर पुलिस ने डीएम और एसपी की दी हुई बाइट ट्विटर पर शेयर की है और सच्चाई बताई है। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि स्वामी के बेटे …

कुशीनगर। सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की गिरफ्तारी की खबरों को जिले के डीएम और एसपी ने गलत बताया है। कुशीनगर पुलिस ने डीएम और एसपी की दी हुई बाइट ट्विटर पर शेयर की है और सच्चाई बताई है। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि स्वामी के बेटे अशोक मौर्य की गिऱफ्तारी की खबर बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि एक सपा नेता के बेटे विधानसभा क्षेत्र में पैसा बांट रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी।

यहां पर तीन गाड़ियां औऱ सात आठ लोग मिले। वहां पर अशोक मौर्य भी थे। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले आई। डीएम ने कहा कि ये घटना आचार संहिता का साफ उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि जो आदमी उस क्षेत्र का मतदाता नहीं है वो वहां कैसे था। अशोक मौर्य वहां पाए गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल अशोक मौर्य से पूछताछ चल रही है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई विधि अनुसार की जाएगी।

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के टिकट पर कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अभी हाल ही में उनकी गाड़ी पर पथराव की खबरें सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें; उन्नाव: एक्सप्रेस-वे के किनारे खंभे से लटकता मिला लखनऊ के युवक का शव, मचा हड़कंप

 

 

संबंधित समाचार