बरेली: ट्रेन में बिना टिकट चलने वालों ने कराई करोड़ों की कमाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट चलने वाले, स्मोकिंग करने वाले, बिना मास्क चलने वाले आदि लोगों पर जुर्माना लगाकर एक महीनें में 4 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। यह वसूली केवल 28 दिन यानी फरवरी के माह में ही की गई है। रेलवे ने बीते …

बरेली,अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट चलने वाले, स्मोकिंग करने वाले, बिना मास्क चलने वाले आदि लोगों पर जुर्माना लगाकर एक महीनें में 4 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। यह वसूली केवल 28 दिन यानी फरवरी के माह में ही की गई है। रेलवे ने बीते करीब 10 महीनों में अब तक करीब 38 करोड़ रुपये से भी अधिक की धनराशि वसूली है। मुरादाबाद मंडल अधिकारियों के मुताबिक रेल मंडल में अब तक उनकी यह तीसरी सर्वाधिक वसूली है।

मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पता लगता है कि रेलवे ने ट्रेनों में बिना टिकट चलने वाले 89153 यात्रियों को पकड़ा जिनसे 4 करोड़, 77 लाख, 74 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। ठीक इसी तरह से अनियमित टिकट चलने वाले 84 लोगों को पकड़ा, जिनसे 33 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वहीं, एंटी लिटरिंग (कचरा फैलाने वाले) वाले 37 लोगों को पकड़ा जिनसे कुल 6 हजार, 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं स्मोकिंग वाले 9 लोगों से 1800 रुपये, बिना बुक किया लगेज मामले में 2 लोगों से 5,140 रुपये, बिना मास्क वाले 155 लोगों से 19050 रुपये और नान पेनाल्टी वाले 605 लोगों से 2 लाख, 88 हजार 90 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: डीआईओएस ने जाना कैसी चल रही छात्रों की स्वाध्यय कक्ष में पढ़ाई

 

 

संबंधित समाचार