Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूसी मेजर जनरल की मौत, सुमी की यूनिवर्सिटी पर जोरदार बमबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूक्रेन। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज आठवा दिन है। रूस-यूक्रेन आज दूसरे दौर की बातचीत कर सकते हैं। रूस का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए बेलारूस-पोलैंड के बॉर्डर पहुंच गया है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि एक हमले में रूसी मेजर जनरल की मौत हो गई है। वहीं यूक्रेन …

यूक्रेन। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज आठवा दिन है। रूस-यूक्रेन आज दूसरे दौर की बातचीत कर सकते हैं। रूस का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए बेलारूस-पोलैंड के बॉर्डर पहुंच गया है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि एक हमले में रूसी मेजर जनरल की मौत हो गई है। वहीं यूक्रेन में चारो तरफ धमाकों की आवाज, हवाई फाइटरों की गूंज और तबाही के इस मंजर ने यूक्रेन के लोगों का दिल दहला दिया है।

अब तक 10 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर भाग चुकें है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक हफ्ते पहले 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सख्त मिलिट्री एक्शन शुरू करने का ऐलान किया था। जिसके बाद युद्ध शुरू हो भी गया। इसके बाद से लगातार रूस के जवान यूक्रेन की तरफ कूच कर रहे हैं।

वहीं हवाई हमलों से यूक्रेन के बुलंद हौसले तोड़ने की पूरी कोशिश जारी है। इस बीच यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को हटाना चाहते हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जेलेंस्की की जगह पर Viktor Yanukovych को यूक्रेन का राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें-

राष्ट्रपति जेलेंस्की के हौसले अब भी बुलंद, कहा- जो सीमा में घुसेगा उसे देंगे तगड़ा जवाब

संबंधित समाचार