बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से अपराधियों की मौत, कैसरगंज में हुआ हादसा
बहराइच। कैसरगंज टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जिला बदर अपराधियों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर टोलप्लाजा के पास बुधवार रात 11:30 बजे के आसपास अज्ञात वाहन …
बहराइच। कैसरगंज टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जिला बदर अपराधियों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर टोलप्लाजा के पास बुधवार रात 11:30 बजे के आसपास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कैसरगंज कोतवाली की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतकों को शिनाख्त करवाई। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि मृतकों की पहचान फखरपुर थाना क्षेत्र के इंदूर गांव प्रधान प्रतिनिधि पेशकार यादव व रामचंदर यादव के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतक पर फखरपुर पुलिस द्वारा गुंडाएक्ट अधिनियम के तहत कुछ दिन पूर्व जिलाबदर की कार्यवाही की थी। दोनो पर एसडीएम, सीओ पर पथराव समेत करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज थे। जिला बदर की कार्यवाही के बाद दोनों आरोपी लखनऊ में किसी रिश्तेदार के रहते थे। बुधवार रात लखनऊ से आते समय टोल प्लाजा स्थित मार्ग दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 6 महीने के यह जिला बदर की कार्यवाही की गई थी। चुनाव के दौरान आरोपियों की जानकारी लेने और पता चला था कि लखनऊ किसी रिश्तेदार के यहां रहा था। चोरी छिपे घर आते समय हादसा हुआ है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक जिला बदर अपराधी पेशकार के पिता निंदूर गांव के ग्राम प्रधान हैं। साथ ही मृतक ग्राम प्रधान प्रधिनिधि था।
पढ़ें-अयोध्या: चुनाव में 12 हजार लीटर कच्ची शराब खपाने की थी तैयारी, आबकारी विभाग ने नाकाम की साजिश
