अमरोहा : संदिग्ध परिस्थितियों में जवान की पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। दरियापुर बुजुर्ग में सेना के जवान की पत्नी की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर, सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी बेटी की ससुराल आ गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के …

अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। दरियापुर बुजुर्ग में सेना के जवान की पत्नी की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर, सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी बेटी की ससुराल आ गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग निवासी नेमपाल के बड़े बेटे रोहित की शादी करीब डेढ़ साल पहले रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया जट निवासी कविंद्र सिंह की बेटी आरती से हुई थी। रोहित सेना में सिपाही है और उसकी ड्यूटी लद्दाख में है। वह एक दिन पहले ही ड्यूटी पर गया है और आज उसकी पत्नी का शव उसके ही कमरे में ही फंदे पर झूलता मिला।

मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर और शव को फंदे पर लटका दिया। आरती ऐसा नहीं कर सकती। आरती ने स्नोतकोत्तर पास थी। गजरौला कोतवाली प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार