अमरोहा : दो पक्षों में मारपीट, कई राउंड हवाई फायरिंग से दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। रजबपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो समुदायों के दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाइक सवार कुछ युवकों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। लोग उनके पीछे भागे तो वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस …

अमरोहा, अमृत विचार। रजबपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो समुदायों के दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाइक सवार कुछ युवकों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। लोग उनके पीछे भागे तो वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची ने मामले को शांत कराया। फायरिंग के वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशरा की है। यहां पर महिपाल सिंह और रजा हुसैन के परिवार के पुरानी रंजिश चलती आ रही है। दोनों पक्ष पहले भी आपस में भिड़ चुके है। आरोप है कि गुरुवार को रजा हुसैन का बेटा सुहेल दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान वहां महिपाल सिंहका बेटा विनय अपने साथियों रोबिन, दीपू, धीरज को साथ लेकर पहुंच गया।

पहले तो दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि कुछ देर बाद ही विनय ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुहेल के साथ मारपीट शुरू कर दी। जानकारी पर रजा हुसैन के परिवार वाले भी सामने आ गए और दोनों समुदाय के बीच मारपीट शुरू होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग की।

ग्रामीणों ने पीछा किया तो तमंचा लहराते हुए बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। हवाई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना क कुछ देर बाद ही पुलिस मौक पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। गांव में सांप्रदायकि तनाव की स्थिति पैदा हो गई। थाना प्रभारी रमेश सहरावत ने बताया कि फायरिंग की वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिल्हाल चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार