लखनऊ: वेदप्रकाश ने खुद ही फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
लखनऊ। बंथरा थानांतर्गत सहिजनपुर गांव निवासी वेदप्रकाश (28) ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर चोट या घसीटने आदि का कोई निशान नहीं मिला है। हालांकि आत्महत्या के कारणों पर अभी भी संशय बना हुआ है। जिसे जानने के लिए पुलिस …
लखनऊ। बंथरा थानांतर्गत सहिजनपुर गांव निवासी वेदप्रकाश (28) ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर चोट या घसीटने आदि का कोई निशान नहीं मिला है। हालांकि आत्महत्या के कारणों पर अभी भी संशय बना हुआ है। जिसे जानने के लिए पुलिस लगी हुई है।
ज्ञात हो कि बंथरा थानांतर्गत सहिजनपुर गांव निवासी वेदप्रकाश गत 28 फरवरी को कुछ देर में लौटने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था, पर घर नहीं लौटा। 01 मार्च की शाम 6.15 बजे उसका शव उन्नांव के बांगरमऊ में पेड़ से लटकता पाया गया।
सीडीआर निकाला, आगरा पुलिस से संपर्क करेगी बंथरा पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात स्पष्ट होने के बावजूद वेदप्रकाश के बड़े भाई रविप्रकाश ने हत्या के बिन्दु पर जांच करने की अपील पुलिस से की है। रवि प्रकाश का कहना है कि वेद को किसी प्रकार का कोई तनाव या दिक्कत थी ही नहीं, ऐसे में आत्महत्या की बात हजम नहीं हो रही है।
वहीं 28 को एक मोबाइल नंबर से कॉल आने के बाद वेद बिना कुछ बताए बाइक से आगरा तक चला गया। जहां निश्चित रूप से उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। रवि की अपील पर पुलिस ने भी वेद के मोबाइल का सीडीआर निकाला है। साथ ही आगरा पुलिस से संपर्क किया है, ताकि पता चल सके कि किसकी कॉल पर वेद आगरा गया था और वहां क्या हुआ?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि किसी के द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया है। पुलिस वेद के मोबाइल का सीडीआर निकाल कर इस बिन्दु पर जांच कर रही है।
-अजय सिंह, इंस्पेक्टर, बंथरा थाना
यह भी पढ़ें: श्रावस्ती में यूक्रेन से अब तक पांच छात्रों की हो चुकी है वापसी: जिलाधिकारी
