गाजियाबाद: बैंक लॉकर से गायब हुए 70 लाख के जेवरात, बैंक अफसरों के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। नेहरूनगर के पंजाब नेशनल बैंक से अशोकनगर बी-119 की रहने वाली प्रियंका गुप्ता के लॉकर से 70 लाख के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। प्रियंका ने गुरुवार को बैंक अफसरों के खिलाफ थाना सिहानी गेट में IPC सेक्शन 406 (अमानत में ख्यानत) का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रियंका गुप्ता ने बताया …

गाजियाबाद। नेहरूनगर के पंजाब नेशनल बैंक से अशोकनगर बी-119 की रहने वाली प्रियंका गुप्ता के लॉकर से 70 लाख के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। प्रियंका ने गुरुवार को बैंक अफसरों के खिलाफ थाना सिहानी गेट में IPC सेक्शन 406 (अमानत में ख्यानत) का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रियंका गुप्ता ने बताया कि  इस बैंक में उनका खाता पिछले 20 साल से खुला हुआ है। यहां उन्होंने एक बैंक लॉकर संख्या-879 ले रखा है। नवंबर-2019 में आखिरी बार उन्होंने लॉकर खोला था। कोरोना की वजह से वह लंबे समय तक बैंक में नहीं जा पाईं। फरवरी-2021 में बैंक में गईं तो चाबी लगाने में दिक्कत आने से लॉकर नहीं खुल पाया। प्रियंका ने इस बारे में करीब तीन बार बैंक प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराई।

अब वह 28 फरवरी 2022 को बैंक में पहुंची। प्रियंका ने बताया कि लॉकर तोड़कर खोला गया उन्हें करीब 70 लाख रुपए के जेवरात गायब मिले हैं।

पढ़ें- इटावा: बाबा सिद्धनाथ मंदिर में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने दिखाया दंगल, सांसद ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

संबंधित समाचार