मुरादाबाद : जमींदार हैं एसएसपी और सीडीओ, डीएम-कमिश्नर ने नहीं बताई संपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार और मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन जमींदार हैं। इन दोनों अधिकारियों के पास खुद के नाम से खेती के फार्म और रिहायशी प्लॉट हैं, जबकि एमडीए के उपाध्यक्ष मधुसूदन नागराज हुल्गी के पास ना तो कोई आवासीय प्लॉट है और ना ही खेती की जमीन या कोई अन्य …

मुरादाबाद/अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार और मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन जमींदार हैं। इन दोनों अधिकारियों के पास खुद के नाम से खेती के फार्म और रिहायशी प्लॉट हैं, जबकि एमडीए के उपाध्यक्ष मधुसूदन नागराज हुल्गी के पास ना तो कोई आवासीय प्लॉट है और ना ही खेती की जमीन या कोई अन्य अचल संपत्ति है। यह जानकारी खुद इन्हीं अधिकारियों ने डीपीटी (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) को दी है। उधर, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अब तक अपनी संपत्ति नहीं बताई है। यह जानकारी देश के सभी आईएएस व आईपीएस अधिकारियों को हर साल एक जनवरी तक संबंधित राज्य के डीपीटी को देनी होती है।

देश की नौकरशाही में पारदर्शिता लाने के लिए सभी राज्यों की डीपीटी की ओर से अधिकारियों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। इसे देश का कोई भी नागरिक देख और समझ सकता है कि उसके जिले के अधिकारियों के पास कितनी चल और अचल संपत्ति है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के डीपीटी ने हाल ही में प्रदेश भर में तैनात आईएएस व आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा अपडेट किया है। अमृत विचार ने गुरुवार को विभाग की वेबसाइट पर जिले में तैनात अधिकारियों की संपत्ति की पड़ताल की। इसमें पाया गया कि जिले में तैनात केवल अधिकारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। बाकी अधिकारियों के नाम एक जनवरी 2022 तक संपत्ति का ब्यौरा देने वालों की लिस्ट में नहीं है।

हैदराबाद में भी हैं एसएसपी के दो प्लॉट
मूल रूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के नाम पर उनके पैत्रिक गांव में मकान और खेती की छह एकड़ जमीन तो है ही, हैदराबाद तेलंगाना के दो अलग-अलग पॉश इलाकों में रिहायशी प्लॉट भी हैं। इनमें एक प्लॉट 220 गज का है तो दूसरा 200 वर्ग गज का है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन के नाम से लखनऊ में आवासीय और खेती की जमीन है। उनके पास पैत्रिक संपत्ति भी काफी है। डीपीटी की साइट पर उन्होंने केवल लखनऊ में ही संपत्ति होने की जानकारी दी है।

पांच आईएएस और चार आईपीएस की तैनाती
जिले में फिलहाल पांच आईएएस और चार आईपीएस अधिकारियों की तैनाती है। आईएएस अधिकारियों में आंजनेय कुमार सिंह मंडलायुक्त हैं, जबकि शैलेंद्र कुमार सिंह जिलाधिकारी, मधुसूदन नागराज हुल्गी एमडीए में उपाध्यक्ष, सीडीओ आनंद वर्धन और नगर आयुक्त संजय चौहान हैं। जबकि आईपीएस अधिकारियों में डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी बबलू कुमार, एएसपी सागर जैन शक्ति मोहन अवस्थी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : सहूलियत : होली के लिए नौ मार्च से चलेंगी दो विशेष ट्रेन

संबंधित समाचार