बाराबंकी: राष्ट्रीय सुरक्षा पखवारा प्रारंभ, चीनी मील के महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को दिलाया संकल्प
बाराबंकी। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की हैदरगढ़ पोखरा इकाई परिसर में शुक्रवार सुबह 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व राष्ट्रीय सुरक्षा पखवारे का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मिल महाप्रबंधक पोखरा बीके यादव ने किया। एक हफ्ता चलने वाले इस कार्यक्रम के शुभारंभ में चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक बीके यादव ने सर्वप्रथम सभी चीनी मिल …
बाराबंकी। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की हैदरगढ़ पोखरा इकाई परिसर में शुक्रवार सुबह 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व राष्ट्रीय सुरक्षा पखवारे का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मिल महाप्रबंधक पोखरा बीके यादव ने किया। एक हफ्ता चलने वाले इस कार्यक्रम के शुभारंभ में चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक बीके यादव ने सर्वप्रथम सभी चीनी मिल कर्मियों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सदैव गम्भीरतापूर्वक सतर्क रहने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारी, संस्था व देश हित में जीरो दुर्घटना की दिशा में हमेशा अग्रसर रहने के लिए हमारे उत्तरदायित्वों का भी बोध कराया। तथा अपने परिसर व आसपास दुर्घटनारहित क्षेत्र बनाने पर बल दिया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने साथ सभी मिल कर्मियों को जागरूक करने तथा सुरक्षा सप्ताह मात्र औपचारिकता न होकर यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इस बात पर गम्भीरता से अमल करने का मन्त्र दिया। इस मन्त्र को उन्होंने हमें साल के 365 दिन 24 घण्टे अपने जीवन के व्यवहार में लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा स्थान कोई भी हो कारखाना या सड़क सुरक्षा सबसे पहले है। सुरक्षा व्यवहार स्वयं के साथ ही साथ राष्ट्र व समाज सभी के लिए हितकारी है।
4 मार्च से 10 मार्च तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सुरक्षा पखवारे में स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर इत्यादि अनेक प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। सप्ताह के अन्त में प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विजेता प्रतिभागियों व हमेशा सुरक्षा के प्रति सर्तक एवं सजग रहने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार दिया जायेगा।
कार्यक्रम में हिस्सेदारी करते हुए चीनी मिल के कारखाना प्रबन्धक पुनीत मिश्र ने उपस्थित चीनी मिल टीम को सुरक्षा की शपथ दिलायी। इस अवसर पर महाप्रबन्धक (गन्ना) धर्मेश मेहरोत्रा, महाप्रबन्धक (वाणिज्य) अजय डोकानिया, उप महाप्रबन्धक (उत्पादन) अंशु रघुवंशी, महाप्रबन्धक (विद्युत) बीके तोमर, उप महाप्रबन्धक (इन्स्ट्रूमेण्ट) राजेश यादव, मुख्य प्रबन्धक (पावर प्लाण्ट) संजीव मिश्र, मेडीकल आफीसर डा अरुण पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक अजय सिंह, ऋषि दूबे, कार्मिक अधिकारी अटल सिंह, महेश मिश्र, सुरक्षा अधिकारी निरंजन कुमार, लीगल आफीसर देवेश चौहान, व फार्मासिस्ट प्रदीप यादव, सहित अन्य अनेक चीनी मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुरक्षा के प्रति शपथ लेते हुए अपनी बचनबद्धता दोहरायी।
यह भी पढ़े-मुरादाबाद : कर्तव्य पथ पर कदमताल करते हुए बढ़ी महिला आरक्षी, गले लगाकर दी बधाई
