बाराबंकी: जेब्रा पार्क में हुई Bhojpuri Album की शूटिंग, गाने में नजर आएंगे होली के रंग
बाराबंकी। जिले में जहां एक तरफ होली की तैयारियां प्रारंभ होने लगी है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लोगों ने भी होली से भरे रंगों के त्यौहार के लिए अपने गाने फिल्माना शुरू कर दिया है। नगर के जेब्रा पार्क में शुक्रवार को निर्माता निर्देशक एवं अभिनेता कुलजीत श्रीवास्तव के संयोजन में एक भोजपुरी एल्बम …
बाराबंकी। जिले में जहां एक तरफ होली की तैयारियां प्रारंभ होने लगी है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लोगों ने भी होली से भरे रंगों के त्यौहार के लिए अपने गाने फिल्माना शुरू कर दिया है। नगर के जेब्रा पार्क में शुक्रवार को निर्माता निर्देशक एवं अभिनेता कुलजीत श्रीवास्तव के संयोजन में एक भोजपुरी एल्बम की शूटिंग की गई, इस एल्बम के गीत में रंगों से भरपूर होली के गीत पर नाचते झूमते हुए कलाकार नजर आए।
एल्बम के मुख्य कलाकार सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू”, अमृता (लखनऊ), सपना (रायबरेली), शिवराज सिंह यादव, मोनू यादव, शिव प्रसाद बाबू, रवि पासवान, बृजेश यादव व संदीप वर्मा सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया।
पढ़ें-बाराबंकी : श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली कलश यात्रा
