बहराइच: बाल श्रम के प्रति अभियान चला कर दुकानदारों को किया गया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय ग्रमोत्थान सेवा विकास संस्थान द्वारा संचालित सब सेंटर चाइल्ड लाइन एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को कैसरगंज में बाल श्रम जागरूकता अभियान चलाया गया। कस्बे में संचालित दुकान पर लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक किया। कैसरगंज कस्बे में शुक्रवार को भारतीय ग्रामोत्थान सेवा विकास संस्थान की ओर से …

बहराइच। भारतीय ग्रमोत्थान सेवा विकास संस्थान द्वारा संचालित सब सेंटर चाइल्ड लाइन एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को कैसरगंज में बाल श्रम जागरूकता अभियान चलाया गया। कस्बे में संचालित दुकान पर लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक किया।

कैसरगंज कस्बे में शुक्रवार को भारतीय ग्रामोत्थान सेवा विकास संस्थान की ओर से बालश्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। सदस्यों ने कस्बे में स्थित होटल, गैराज आदि प्रतिष्ठान मालिको को बाल श्रम कानून एवं दण्ड के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही चाइल्ड लाइन 1098 एवं अन्य निःशुल्क नम्बर 112, 181, 1090 आदि के बारे में जागरूक किया। प्रथम नोडल चाइल्ड लाइन के  शहर समन्वयक द्वारा लोगो को बाल श्रम, बाल विवाह आदि के बारे जागरूक  करते हुए बताया गया कि बाल श्रम कराना कानून अपराध है। कोई भी बच्चा बाल श्रम करता हुआ पाया गया तो दुकान मालिक के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित के यहां 0 से 18 वर्ष के सभी बच्चो के सहायता के लिए चाइल्ड लाइन आपात कालीन फोन सेवा है। जिसके तहत बच्चो  को सारी सुविधाएं निशुल्क है। दुकानदारों को बताया गया कि यदि कोई भी बच्चा आपको मुसीबत में दिखाई देता है तो तत्काल 1098 पर सूचित करें। क्योंकि हमारी  साथी हमेशा आपके साथ है।बच्चो के सहायता के लिए चाइल्ड लाइन 1098 हमेशा 24,घंटे कार्य करती हैं। अभियान में शहर समन्वयक अश्विनी सिंह , सब सेंटर से सरिता सिंह,शिव नायक सिंह,संजय कुमार सिंह,विनोद कुमार सिंह,रणवीर सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-हल्द्वानी: एसटीएच में रीढ़ की हड्डी की टीबी का सफल ऑपरेशन

संबंधित समाचार