अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के 47 वें स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 47 वां स्थापना दिवस पर शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो रविशंकर सिंह व विश्वविद्यालय की प्रथम महिला लालिमा सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 47 वां स्थापना दिवस पर शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो रविशंकर सिंह व विश्वविद्यालय की प्रथम महिला लालिमा सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुुरुआत छात्रा आयुषि त्रिपाठी ने गणेश वंदना से की। परिसर की छात्राओं ने मिथिला की विवाह लोक गीत की मनोहारी प्रस्तुति की। देश भक्ति गीत संदेशे आते हैं…. व मेरी जान तिरंगा है….का मंचन कर श्रोताओं को भाव विभोर किया। विभिन्न प्रांतों के गीतो पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुुत किया। कुलपति की उपस्थिति में संकायाध्यक्ष प्रो चयन कुमार मिश्र, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो  अशोक शुुक्ल, डॉ अशोक कुमार राय व कुलसचिव उमानाथ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं तृतीय व चतृर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, ग्रन्थ एवं अंगवस्त्रम भेटकर सम्मानित किया।

कुलपति ने कहा कि सभी के प्रयास से विश्वविद्यालय चलता है। इसमें सभी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व विश्वविद्यालय अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक द्वारा अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। संचालन पारितोष एवं अंशिता द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो एमपी सिंह, प्रो एसएस मिश्र, प्रो  जसवंत सिंह, प्रो के के वर्मा, प्रो. फारूख जमाल, प्रो आरके तिवारी, प्रो अनूप कुमार समेत सभी शिक्षक, छात्र छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पिकअप और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में ड्राइवर की हुई मौत

संबंधित समाचार