संभल: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बबराला, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह बबराला रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव पड़ा मिला, जबिक परिजनों ने काम करने साथ गए लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह बबराला रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे क्रॉसिंग …

संभल/बबराला, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह बबराला रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव पड़ा मिला, जबिक परिजनों ने काम करने साथ गए लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार की सुबह बबराला रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर 20 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस के साथ गुन्नौर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त कराने के लिए तलाशी ली तो मृतक की जेब से मोबाइल का चार्जर और 35 रुपये मिले।

शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर मौके पर जमा भीड़ से शिनाख्त कराई तो युवक की पहचान राजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवारी निवासी धर्मेन्द्र पुत्र कल्याण के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता कल्याण को घटना की जानकारी दी। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र आठ दिन पहले कैल गांव के ठेकेदार और कुछ अन्य लोगों के साथ दिल्ली मजदूरी करने गया था।

उसने गुरुवार शाम को फोन पर आने की बात कही थी फिर कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। उन्होंने साथ काम करने वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने केल गांव के कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

संबंधित समाचार