बिजनौर : अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/शेरकोट, अमृत विचार। शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने शेरकोट जा रहे थे। उन्हें भनोटी मार्ग पर सरदार खां की पुलिया के निकट एक अधजला शव दिखाई दिया। जिसमें धुंआ निकल रहा था। शव को देख छात्रों मे हड़कंप मच गया और वह वापस गांव लौट आए। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को …

बिजनौर/शेरकोट, अमृत विचार। शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने शेरकोट जा रहे थे। उन्हें भनोटी मार्ग पर सरदार खां की पुलिया के निकट एक अधजला शव दिखाई दिया। जिसमें धुंआ निकल रहा था। शव को देख छात्रों मे हड़कंप मच गया और वह वापस गांव लौट आए।

उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मनोज परमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव की आग बुझाकर कब्जे में लिया। एसपी ग्रामीण राम अर्ज व सीओ अफजलगढ सुनिता दाहिया भी मौके पर पहुंचे।

इधर-उधर जांच करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव के गले में पीली धातु की चैन, सीधे हाथ में एक अंगूठी है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई है कि कहीं और हत्या करके शव यहां डालकर जलाने का प्रयास किया है।

संबंधित समाचार