बरेली: ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं” कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को रेलवे जंक्शन रोड स्थित एक बैंकट हॉल में बैठक हुई। इसमें 8 मार्च को लखनऊ में महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चलाए गए अभियान ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं” को लेकर चर्चा हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि 8 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने …

बरेली,अमृत विचार। कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को रेलवे जंक्शन रोड स्थित एक बैंकट हॉल में बैठक हुई। इसमें 8 मार्च को लखनऊ में महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चलाए गए अभियान ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं” को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि 8 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाले मार्च में बरेली से महिलाओं को लखनऊ भेजने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश पश्चिमी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अब इस अभियान को पूरे देश में जोर-शोर से चलाएगी।

बैठक में विजय मौर्य, योगेश जोहरी, हर्षित दुबे, बिलाल कुरेशी, प्रभात गिरी गोस्वामी, नासिर अब्बासी, राजेश कुमार, सरबत हुसैन, हाशमी नाहिद सुलताना, संगीता कौशल आदि उपस्थित रहे।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: मंडलायुक्त से शिकायत पर जांच को पहुंची टीम

संबंधित समाचार