चीन ने 2022 के लिए GDP के लक्ष्य को घटाकर किया 5.5 प्रतिशत, 2021 में 8.1% की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन ने शनिवार को इस साल के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लक्ष्य पिछले साल के 6.1 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शनिवार को जीडीपी के नए लक्ष्य की घोषणा देश की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) को प्रस्तुत अपनी कार्य रिपोर्ट में की। चीन दुनिया …

बीजिंग। चीन ने शनिवार को इस साल के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लक्ष्य पिछले साल के 6.1 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शनिवार को जीडीपी के नए लक्ष्य की घोषणा देश की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) को प्रस्तुत अपनी कार्य रिपोर्ट में की।

चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन की अर्थव्यवस्था वर्ष 2021 में 8.1 प्रतिशत की दर से बढ़कर लगभग 18 खरब (ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर हो गई है। विकास की गति 2021 में सरकार के छह प्रतिशत से अधिक के लक्ष्य से काफी ऊपर रही थी।

एनपीसी को प्रस्तुत अपनी कार्य रिपोर्ट में प्रधानमंती ने कहा कि चीन की 2022 में 1.1 करोड़ से अधिक नई नौकरियों का सृजन करने की योजना है।

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान : इस्लामिक स्टेट ने ली मस्जिद में बम विस्फोट की जिम्मेदारी

संबंधित समाचार