खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। यशी फिल्म्स प्रस्तुत और जवाबा एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज के साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में भी खेसारी इन दोनों के साथ ही …

मुंबई। यशी फिल्म्स प्रस्तुत और जवाबा एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज के साथ नज़र आने वाले हैं।

फिल्म के पोस्टर में भी खेसारी इन दोनों के साथ ही नज़र आ रहे हैं। फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं, जबकि फिल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर अभय सिन्हा ने बताया कि यह पारिवारिक मूल्यों और भोजपुरी के संस्कारों के साथ सात समंदर पार दुनिया के सबसे पुराने शहर लंदन में बनी है।

फिल्म जरूर यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है। जल्द ही हम इसका ट्रेलर और रिलीज डेट भी जारी करेंगे।उम्मीद करते हैं कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

रजनीश मिश्रा ने कहा कि फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ मेरी कहानी है, जो भोजपुर से लंदन तक सबको साथ लेकर चलने वाली है। हमने हमेशा एक ऐसी फिल्म का निर्माण किया है, जिसका क्लास भी हो और मास को भी पसंद आये।

हम एक ही जगह रुके नहीं रह सकते और प्रयोगात्मक नैरेटिव सेट करना मुझे अच्छा लगता है, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया। यह फ़िल्म भी उसी कड़ी का हिस्सा है। संगीत से संवाद तक सब कुछ देशी और सुग्राह्य है। दर्शकों को फ़िल्म में बहुत मजा आने वाला है।

पढ़ें- Ind Vs SL 1st test match : भारत ने 574 पर घोषित की पहली पारी, रवींद्र जडेजा ने बनाए 175 रन

संबंधित समाचार