अयोध्या: नगर निगम की लापरवाही के चलते साधु संतों को पीना पड़ रहा गंदा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम की लापरवाही दूषित पानी के रूप में जिने में साफ नजर आ रही है। तुलसीनगर, देवकाली, सप्तसागर,रायगंज, रामघाट धर्म नगरी के कई क्षेत्रों में दूषित पानी की सप्लाई नगर निगम की ओर से हो रहा है। साधू संत और स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी निगम के …

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम की लापरवाही दूषित पानी के रूप में जिने में साफ नजर आ रही है। तुलसीनगर, देवकाली, सप्तसागर,रायगंज, रामघाट धर्म नगरी के कई क्षेत्रों में दूषित पानी की सप्लाई नगर निगम की ओर से हो रहा है। साधू संत और स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी निगम के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे और दूषित पानी सप्लाई कियाजा रहा है।

शहर के कौशलपुरी, साकेतपुरी, नाका, अंगूरीबाग, अवधपुरी फेश- 3 समेत कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि माह में कुछ दिन ही ऐसा होता है कि स्वच्छ पानी की सप्लाई होता हो।

लोगों का कहना है कि करीब 1 सप्ताह से पीने के पानी दूषित आ रहा है। घरों में खाना बनाने से लेकर पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्वर्गद्वार के राम मिलन दास ने बताया कि भगवान के आचमन से लेकर उनके भोग तैयार करने में इसी पानी का इस्तेमाल किया जाता है।

जल कल विभाग के जीएम महेश चंद्र आजाद ने बताया की समस्या का समाधान किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

पढ़ें- यूपी के विकास के लिए भाजपा का दोबारा सत्ता में आना जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार