रामपुर : मारुति वैन की चपेट मे आकर छात्र घायल, कर रहा था बस का इंतजार
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। बस के इंतजार में खड़ा संत फ्रांसीसी स्कूल कक्षा आठ का छात्र तेजगति से आ रही मारुति वैन की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना पर स्कूल के फादर समेत परिजन मौके पर पहुंच गए। तहसील के गांव समोदिया निवासी मौहम्मद …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। बस के इंतजार में खड़ा संत फ्रांसीसी स्कूल कक्षा आठ का छात्र तेजगति से आ रही मारुति वैन की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना पर स्कूल के फादर समेत परिजन मौके पर पहुंच गए।
तहसील के गांव समोदिया निवासी मौहम्मद अली का 12 वर्षीय बेटा राहील गांव धनौरी चौराहा स्थित संत फ्रांसीसी स्कूल मे कक्षा आठ का छात्र है। शनिवार को छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गया था। छुट्टी होने के बाद छात्र धनौरी चौराहे पर घर जाने के लिए प्राईवेट बस के इंतजार मे खड़ा था कि तेजगति से आ रही मारुति की चपेट मे आकर घायल हो गया।
छात्र की चीखपुकार सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। आनन-फानन में घायल छात्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि चालक वैन लेकर फरार हो गया। सूचना पर स्कूल के फादर क्लासटन समेत स्टाफ सीएचसी पहुंच गए।
