रायबरेली: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में कठवारा पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कठवारा स्थित नैया नाला पुल पर शुक्रवार को देर शाम एक बाइक सवार …

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में कठवारा पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कठवारा स्थित नैया नाला पुल पर शुक्रवार को देर शाम एक बाइक सवार युवक ने पुल के समीप बने अवैध कट से दूसरी लेन पर पहुंचा था, तभी हरचंदपुर  से रायबरेली को जा रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

इन बाइकों पर सवार युवकों मे यस 18 साल बेटा अज्ञात सोनू  15 साल बेटा मोहम्मद अख्तर निवासी गंगागंज, दीपू 28 साल बेटा मकरध्वज, मकरध्वज 60 साल बेटा अंशु निवासीगण मरुलला का पुरवा गंगागंज व एक अज्ञात घायल हो गए। कुछ ही देर में मकरध्वज की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस ईएमटी चंदन द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़े-हरदोई: गुटखा कारोबारी के ठिकानों पर छापा, 72 घंटे की पड़ताल के बाद IT टीम दिल्ली रवाना

संबंधित समाचार