अब होली में घर आना हुआ आसान, रेल प्रशासन संचालित करेगा ‘होली स्पेशल ट्रेनें’
प्रयागराज। होली का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस त्योहार में लोग दूर-दूर से अपने घर आते हैं। उन्हीं में से महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कमाने गए लोग अभी से घर आ रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी है कि …
प्रयागराज। होली का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस त्योहार में लोग दूर-दूर से अपने घर आते हैं। उन्हीं में से महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कमाने गए लोग अभी से घर आ रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी है कि घरों तक आने में कोई समस्या न हो उसके लिए रेल प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
01003 लोकमान्य टर्मिनल से गोरखपुर सुपरफास्ट वन वे विशेष ट्रेन
- यह कल्याण होते हुए, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भाेपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गाेंडा, बस्ती के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। यह छह मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होगी।
01005 पुणे-मऊ सुपरफास्ट वन-वे विशेष ट्रेन
- यह दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापार, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, औडि़हार, मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन छह मार्च से चलेगी।
01007 नागपुर-आजमगढ़ वन और विशेष ट्रेन
- यह नागपुर, आमला, इटारसी, जबलपुर, कटना, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज होते हुए आजमगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन सात मार्च को नागपुर से चलेगी।
इन शहरों से भी चलाई जा रही ट्रेनें
04066 और 04065 दिल्ली-पुणे-दिल्ली विशेष ट्रेन
- यह दिल्ली से 15 मार्च, 16, 20 एवं 21 मार्च को चलेगी और पुणे से 14, 15, 19 व 20 मार्च को चलेगी।
04062 और 04061 दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन
- यह दिल्ली से 18 मार्च को और बरौनी से 19 मार्च को चलेगी।
पढ़ें- वाराणसी-भदोही की तर्ज पर आजमगढ़ में विकसित करेंगे बुनकर बाजार : अखिलेश यादव
