यूक्रेन में फंसे बहराइच के 6 छात्रों की अभी तक नहीं हुई घर वापसी, परिजन परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूक्रेन में युद्ध से उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद के फंसे हुए 15 छात्रों में से नौ छात्रों की घर वापसी हो गई है। जबकि शेष छह छात्रों में कोई हंगरी तो कोई पोलैंड में रुका हुआ है। बहराइच जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 15 छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे …

बहराइच। यूक्रेन में युद्ध से उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद के फंसे हुए 15 छात्रों में से नौ छात्रों की घर वापसी हो गई है। जबकि शेष छह छात्रों में कोई हंगरी तो कोई पोलैंड में रुका हुआ है।

बहराइच जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 15 छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। युद्ध के चलते सभी स्वदेश वापसी को लेकर प्रयासरत है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि

शहर के मोहल्ला अकबरपुरा नईबस्ती निवासी मो. आमिर वहीद, तहसील कैसरगंज के ग्राम हुजुरपुर निवासी रवीन्द्र कुमार शुक्ला व ग्राम सपसा निवासी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसील पयागपुर के ग्राम मझौव्वा बनकट खरगौरा जुनूब के मो. वसी, तहसील नानपारा के शान्तिनगर रूपईडीहा निवासी अखिल कुमार त्रिपाठी, तहसील महसी के ग्राम महसी निवासी स्वान्त रंजन तिवारी, बहराइच नगर के अकबरपुर निवासी विशेष यादव, मो. सूफीपुरा निवासी अवनीश वर्मा व मो. सलारगंज निवासी अशद अहमद खान सकुशल अपने-अपने घर पहुंच गये है।

जबकि तहसील मोतीपुर के ग्राम बलसिंहपुर निवासी छात्र अदित्य कुमार वर्मा, बुडापेस्ट में ठहरे है। बहराइच नगर के घसियारीपुरा निवासी युवराज सोनी, पोलैण्ड में है। शहर के डिगिहा निवासी विशेशांक मिश्रा, दिल्ली एयरपोर्ट पर आ गये है। तहसील कैसरगंज के ग्राम उपधि के अभय यादव को गोआहोम में ठहराया गया है। फखरपुर निवासी अंकित अवस्थी, दिल्ली एयरपोर्ट पर आ गये है तथा तहसील सदर बहराइच के ग्राम झुरिया निवासी विनोद कुमार वर्मा, हंगरी में है। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के निर्देश पर छात्रों व उनके परिजनों से संपर्क कर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़े-हल्द्वानी: शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं असामाजिक तत्व

संबंधित समाचार