हरदोई: ओवरलोड डंपरों के गुजरने से सड़क हुई ध्वस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम गढ़ी में जेसीबी व पोकलैंड मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन दिनदहाड़े बदस्तूर जारी है। रोजाना मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपरों के गुजरने से लखनऊ-हरदोई मार्ग से गढ़ी कमालपुर मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। यह माल लोक निर्माण विभाग खंड बिलग्राम के तहत आता …

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम गढ़ी में जेसीबी व पोकलैंड मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन दिनदहाड़े बदस्तूर जारी है। रोजाना मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपरों के गुजरने से लखनऊ-हरदोई मार्ग से गढ़ी कमालपुर मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

यह माल लोक निर्माण विभाग खंड बिलग्राम के तहत आता है। खनन माफियाओं व जिम्मेदारों की खाऊ-कमाऊ नीति के चलते उक्त मार्ग का डामर व पत्थर पूरी तरह से गायब हो गया है। यह खनन माफिया भूजल अथवा पर्यावरण को भारी नुकसान के साथ सड़कों को भी ध्वस्त कर रहे हैं। इस मार्ग की पुलिया भी ध्वस्त हो गई है। अवैध मिट्टी खनन से सड़क खराब होने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। शासन प्रशासन की मिलीभगत के चलते कार्यवाही न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

बताते चलें कि कोतवाली कछौना के अंतर्गत रैंसो, हरदासपुर, लोन्हारा, हथौड़ा, औद्योगिक क्षेत्र सण्डीला, गाजू, बेरुआ, बघुआमऊ आदि ग्रामों में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन लगातार जारी है। खनन में प्रयोग होने वाले डंपरों में नंबर नहीं पड़े होते हैं। ज्यादातर डंपरों के ओवरलोड तेज गति से गुजरने के कारण सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। इन मार्गों पर पड़ने वाली पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

सड़कें बुरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। लखनऊ-हरदोई मार्ग से गढ़ी कमालपुर मार्ग चंद दिनों में जर्जर व गड्ढा युक्त होने के कारण आवागमन दुष्कर हो गया है। इस मार्ग पर आए दिन ग्रामीण ग्रामीण चुटहिल होते रहते हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले कई वाहन पलट चुके हैं। सबसे ज्यादा नौनिहालों व गंभीर मरीजों को काफी परेशानी/दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है, शायद प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी घटना का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़े-बहराइच: यूक्रेन गए जिले के छह छात्रों की अभी नहीं हुई घर वापसी

संबंधित समाचार