बहराइच: शादी के बाद भी प्रेमिका का प्रेमी कर रहा था पीछा, परिजनों ने कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा के चहलवा गांव के निकट सड़क किनारे 23 फरवरी को खैरीघाट निवासी सीताराम वर्मा का शव पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सीताराम की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के सहबापुर निवासी …

बहराइच। रूपईडीहा के चहलवा गांव के निकट सड़क किनारे 23 फरवरी को खैरीघाट निवासी सीताराम वर्मा का शव पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सीताराम की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के सहबापुर निवासी ओमप्रकाश का शव 23 फरवरी को रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चहलवा गांव में सड़क के किनारे पड़ा मिला था। सूचना पाकर पहुंची मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासा के निर्देश पुलिस को दिए गए। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव की निगरानी में रूपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी की टीम हत्या के खुलासे के लिए लगी।

पुलिस ने शनिवार को सीताराम हत्याकांड का खुलासा हुआ। एएसपी ने बताया कि मृतक जिसके यहां गया था। उन लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में मृतक के ही गांव निवासी जगदीश पुत्र नंदलाल, रूपईडीहा के मिर्जापुर चहलवा गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र गोवर्धन और ओमप्रकाश की पत्नी संगीता को पुलिस ने कुरुबुद्दीन मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि संगीता से मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। संगीता की शादी के बाद भी मृतक संगीता के ससुराल में जाकर रहता था। ऐसे में परिवार की बदनामी होती थी। इसको देखते हुए सभी ने मिलकर सीताराम को मारने का प्लान बनाया। साथ ही हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि मृतक की ईंट से कूचकर हत्या की गई थी।

बाइक के नीचे रख दिया शव

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों ने सीताराम की ईंट से कूचकर हत्या की। इसके बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए बाइक के नीचे दबा दिया। जिससे लगे कि हादसे में मौत हुई हो।

यह भी पढ़ें: कानपुर: झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो साथियों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार