बहराइच: पुरानी रंजिश में मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार, भेजा गया एसडीएम कोर्ट
बहराइच। परसोहर तेपरा गांव में दो पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश में मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कोर्ट पर सुनवाई के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम परसोहर तेपरा गांव निवासी किस्मत अली और मोहम्मद रफीक के …
बहराइच। परसोहर तेपरा गांव में दो पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश में मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कोर्ट पर सुनवाई के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम परसोहर तेपरा गांव निवासी किस्मत अली और मोहम्मद रफीक के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते शनिवार को दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जरवल रोड पुलिस टीम ने किसमत अली पुत्र मोहम्मद अली और मोहम्मद रफीक पुत्र अय्यूब निवासी परसोहर टेपरा थाना जरवल रोड को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को एसडीएम कोर्ट भेजा गया। उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल ने सुनवाई की। निजी मुचलके पर दोनों को छोड़ दिया।
पढ़ें-Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खारकीव में की एयरस्ट्राइक, इमारत में लगी आग
