आजमगढ़: सातवें चरण के चुनाव के लिए जिले के पांच स्थानों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि श्री दुर्गा जीपीजी कालेज चंडेश्वर से सदर विधान सभा व मुबारकपुर विधान सभा, राजकीय आईटीआई कालेज आजमगढ़ से सगड़ी विधान सभा व गोपालपुर विधान सभा के लिए पोलिंग पार्टीयां 10 विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जिले के पांच स्थानों से रवाना होगी। इसके साथ ही शहर …

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि श्री दुर्गा जीपीजी कालेज चंडेश्वर से सदर विधान सभा व मुबारकपुर विधान सभा, राजकीय आईटीआई कालेज आजमगढ़ से सगड़ी विधान सभा व गोपालपुर विधान सभा के लिए पोलिंग पार्टीयां 10 विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जिले के पांच स्थानों से रवाना होगी। इसके साथ ही शहर के एसकेपी इंटर कालेज विधान सभा अतरौलिया की पोलिंग पार्टियां भी रवाना होगी।

जनपद के वाराणसी-जौनपुर मार्ग, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग, आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग, आजमगढ़- मऊ मार्ग, आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग से होते हुए अपने पोलिगं सेन्टर पर पहुचेंगी। दूसरे दिन सोमवार को मतदान के बाद उसी मार्ग से वापस आकर स्ट्रांग रूम एफसीआई चकवल व स्ट्रांग रूम में एफसीआई बेलईसा में मत पेटिका जमा किया जाना है। दोनो दिन उपरोक्त मार्ग काफी व्यस्त रहेगें।

मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम को स्ट्रांग रूम सुरक्षित कराएगी। कृषि विद्यालय कोटवा रानी की सराय से विधान सभा दीदारगंज व विधान सभा निजामाबाद व फूलपुर विधान सभा तथा महामृत्यून्जय डेन्टल कालेज चंडेश्वर से विधान सभा लालंगज व विधान सभा मेंहनगर के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।

यह भी पढ़े-लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने की यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकत

संबंधित समाचार