गाजीपुर: पैसा और शराब बांटने के मामले में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
गाजीपुर। जमानिया विधानसभा में चुनाव से एक दिन पूर्व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात करीब 11 बजे कस्बा के बुद्धीपुर शाह के कुआं के पास कार्रवाई की है। एक अदद वाहन कार हुण्डई बरामद करते हुये आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस ने वाहन को सीज भी …
गाजीपुर। जमानिया विधानसभा में चुनाव से एक दिन पूर्व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात करीब 11 बजे कस्बा के बुद्धीपुर शाह के कुआं के पास कार्रवाई की है। एक अदद वाहन कार हुण्डई बरामद करते हुये आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस ने वाहन को सीज भी कर दिया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित तीन लोग पांच पेटी देशी शराब सहित कुल 218 पाउच दो सौ एमएल ब्लू लाईम व नगदी 60 हजार 700 रुपया मतदाताओं को बांट कर चुनाव को प्रभावित कर रहे थे। इस दौरान मौजूद हुंडई कार में भाजपा का चुनाव चिन्ह सहित चार पत्ते में कुल चालीस स्टीकर भी बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष तीन लोगों को लेकर बुद्धिपूर मोहल्ला के शाह जी कुआं के पास अपने पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए शराब व रुपया बांट रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने कस्बा के चौधरी मोहल्ला निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता व बुद्धिपूर निवासी नितेश निगम तथा धनौता गांव निवासी रोहित कुमार को पकड़ा। जिनके पास से चार पेटी बंद और एक पेटी खुली हुई देसी शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 38 पाउच कुल 218 पाउच 200 एमएल ब्लू लाईम देशी शराब और एक पारदर्शी डिब्बे में 60 हजार 700 रुपया नगद व भाजपा चुनाव चिन्ह के चार पत्ते में कुल चालीस स्टीकर और एक अदद वाहन कार हुण्डई बरामद करते हुये जेल भेज गया। पुलिस ने वाहन को सीज भी कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।
यह भी पढ़े-यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने प्रधानमंत्री की टोपी कसा तंज, कहा- जनता झांसे में नहीं आने वाली
