बहराइच: मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का होगा शुभारंभ, धर्म गुरु टीकाकरण के लिए समुदाय को कराएंगे जागरूक
बहराइच। जिले में सोमवार से मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का शुभारंभ होगा। इसके लिए रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ सीएमओ ने बैठक की। उन्होंने सभी से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीका लगवाने की बात कही। जिले में सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का शुभारंभ …
बहराइच। जिले में सोमवार से मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का शुभारंभ होगा। इसके लिए रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ सीएमओ ने बैठक की। उन्होंने सभी से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीका लगवाने की बात कही।
जिले में सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का शुभारंभ होगा। इसके लिए रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ सीएमओ ने बैठक की। सीएमओ ने कहा कि सभी धर्म के धर्म गुरु अपने समाज के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत 38784 बच्चों और 9475 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 600 एएनएम और पर्यवेक्षण के लिए 216 अधिकारी लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान 7 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा। ऐसे में सभी लोग अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करें। इस दौरान एनएचएम के डीसीपीएम मोहम्मद राशिद, स्वास्थ्य सूचना शिक्षा अधिकार बृजेश कुमार, हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के धर्म गुरु समेत अन्य मौजूद रहे।
1500 परिवार कर रहे हैं इनकार
निशन इंद्रधनुष की बैठक में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 1500 परिवार टीका लगवाने के लिए इंकार रहे हैं। इनको चिन्हित कर स्वास्थ्य टीम द्वारा टीका लगाया जाएगा।
पढ़ें-छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से, कांग्रेस सरकार को घेरेगी भाजपा
