गाजियाबाद: रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर दिखने लगा असर, रिफाइंड ऑयल, डालडा, दालों के दाम में आई तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। भारत में महंगाई धीरे धीरे बढ़ने लगी है। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दस दिन के बाद भारत में रिफाइंड आयल के दाम करीब पचास रुपए तक बढ़ गए हैं। देसी घी में जहां 100 रुपए किलो तक वृद्धि हुई …

गाजियाबाद। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। भारत में महंगाई धीरे धीरे बढ़ने लगी है। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दस दिन के बाद भारत में रिफाइंड आयल के दाम करीब पचास रुपए तक बढ़ गए हैं।

देसी घी में जहां 100 रुपए किलो तक वृद्धि हुई है वहीं डालडा के दाम में पचास रुपए तक की तेजी आई है। महंगाई का असर दलहन पर भी पड़ा है। महंगाई बढने पर महिलाओं का बजट भी बिगड़ गया है। महंगाई बढ़ने से लोगों में परेशानी और नाराजगी दोनों देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च को मुंबई में चेन्नई-कोलकाता के बीच खेला जाएगा पहला मैच, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार