अमरोहा: बच्चों के विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में छोटे बच्चों के विवाद को खत्म कराने पहुंचे युवक पर दबंग ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आरोपीयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक से तहरीर लेकर …

अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में छोटे बच्चों के विवाद को खत्म कराने पहुंचे युवक पर दबंग ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आरोपीयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक से तहरीर लेकर उसको मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

रविवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में बच्चों के विवाद को लेकर दबंग ने युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह घायल कर दिया। घायल ने दबंग युवक के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जहां पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। घायल मोतीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में छोटे-छोटे बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे।

घायल ने झगड़े को खत्म कराने का प्रयास किया। तो पास में खड़े एक दबंग युवक ने लाठी डंडो से प्रहार कर दिया। लाठी-डंडों में हुई मारपीट से मोतीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में नजदीकी लोगों के द्वारा झगड़े को खत्म कराया गया। वहीं घायल के ने नगर की कोतवाली में दबंग युवक के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव मलिक ने बताया कि मारपीट के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार