पेंशनर्स के हित में संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहेगा संगठन: वीके मिश्र
रायबरेली। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीके मिश्र की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में हुई। बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान और कार्य के लिए एसोसिएशन संगठित संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। शिक्षकों …
रायबरेली। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीके मिश्र की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में हुई। बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान और कार्य के लिए एसोसिएशन संगठित संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
शिक्षकों को पेंशन में कोई कठिनाई होगी तो उसके निवारण हेतु संगठन प्रयास करेगा। एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने का निर्णय भी हुआ। साथ ही एसोसिएशन का जिला सम्मेलन करने के लिए जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री रामशंकर वर्मा ने बैठक में सभी से सहयोग का अनुरोध किया।
बैठक में कमलेश द्विवेदी, जगजीवन प्रसाद शुक्ल, राम मोहन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव , ब्रह्मनारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष छीटू राम यादव एवं बीडी यादव, हसन साहब आदि ने अपने -अपने विचार रखे।
शिक्षक संघ के जिला मंत्री शैलेश कुमार बाजपेई, रामकृपाल दुबे, शिवा शंकर शुक्ल, ब्रज भूषण यादव, सीके मिश्रा, सुधांशु भूषण सिंह, राम विनोद तिवारी, जयशंकर त्रिवेदी, कन्हैया लाल शर्मा , रामानुज सिंह ,गौरी शंकर बाजपेई, प्रेम कुमार द्विवेदी ,ओम प्रकाश शुक्ल ,कमला कांत तिवारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: नंदी महाराज के जल पीने की अफवाह पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
