रायबरेली: तीन किलो गांजा और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
रायबरेली। डलमऊ पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा व देशी तमंचा और कारतूस के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया हैं। दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज करके जेल भेजा गया है। उपनिरीक्षक राजेश सिंह अनुज कुमार और मोहित कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को क्षेत्र के गंगा पुल बैरियर के पास से …
रायबरेली। डलमऊ पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा व देशी तमंचा और कारतूस के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया हैं। दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज करके जेल भेजा गया है।
उपनिरीक्षक राजेश सिंह अनुज कुमार और मोहित कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को क्षेत्र के गंगा पुल बैरियर के पास से दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्त विकास कुमार निवासी ग्राम फुलवा मऊ थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर और इसी गांव के राजेश कुमार है।
इनके कब्जे से पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा और एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। दोनो के विरुद्ध कोतवाली में शस्त्र अधिनियम व अवैद्य मादक पदार्थ की तस्करी और विक्री का मामला दर्ज करके जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से सम्मानित हुई ऊंचाहार की बेटी, बीएड परीक्षा में मिला प्रथम स्थान
