हरदोई: खाकी हुई दागदार!, दरोगा ने दहेज के लिए पत्नी को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
हरदोई। वैसे तो दहेज़ उत्पीड़न के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात दरोग़ा ने दहेज़ में कार और 10 लाख की नगदी की मांग करते हुए अपनी पत्नी को बेरहमी से …
हरदोई। वैसे तो दहेज़ उत्पीड़न के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात दरोग़ा ने दहेज़ में कार और 10 लाख की नगदी की मांग करते हुए अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा।
पहले तो दरोग़ा को उसके अपने उसे बचाने में जुटे रहें। लेकिन पानी सिर के ऊपर हो जाने पर दरोग़ा की पत्नी ने मुरादाबाद रेंज के डीआईजी को सारी दास्तां सुनाई। डीआईजी के दखल पर लालची दरोग़ा और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कार और दस लाख की मांग कर रहा था दरोगा
बताते है कि कोतवाली देहात के प्रगति नगर निवासी अम्बरीष कुमार सिंह पुत्र जयपाल सिंह मुरादाबाद पुलिस लाइन में दरोग़ा है। अम्बरीष की शादी 15 फरवरी 2021 को मुरादाबाद ज़िले के प्रकाश नगर थाना मझोला निवासी कन्हैया लाल की बेटी रश्मि के साथ हुई थी। दहेज़ के लालची दरोग़ा अम्बरीष ने अपने ससुराल वालों से कार और 10 लाख की नगदी की मांग करने लगा। मांग को लेकर उसने शराब पीकर पत्नी रश्मि की पिटाई करने लगा।
बहू ने सास को बताई तकलीफ, दरोगा की मां ने बेटे का दिया साथ
रश्मि ने पहले तो अपनी सास पुष्पा देवी से बेटे की करतूत बताई, लेकिन पुष्पा ने कान नहीं दिए, बल्कि उल्टे रश्मि को ही बुरा-भला कहा।इसके बाद रश्मि ने सीओ सिविल लाइन को चिट्ठी दी। सीओ ने अपने दरोग़ा को बचाने के इरादे से सुलह-समझौता करा दिया। लेकिन फिर भी अम्बरीष की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। इधर-उधर भटक रही रश्मि ने मुरादाबाद रेंज के डीआईजी को सारी दास्तां सुनाई।
डीआईजी ने अपने मातहतों को तलब करते हुए उनसे सारी जानकारी ली। उनके दखल के बाद दरोग़ा अम्बरीष कुमार सिंह और उसकी मां पुष्पा देवी के खिलाफ धारा 498/ ए/323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुरादाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: हरदोई: 84 कोसी परिक्रमा के पड़ाव में श्रद्धालु के नोचे गए कुंडल, लुटेरा गिरफ्तार
