बहराइच: प्रत्याशी की जीत को लेकर हुई बहस में पति ने पत्नी को पीटा, हालत गंभीर
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोकरी के मजरा मरौचा में रविवार को पति-पत्नी की जुबानी जंग मारपीट में तब्दील हो गई। पति ने पत्नी को जमकर पीटा। गंभीर अवस्था में पत्नी को ग्राम प्रधान ने प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है। वहीं इस घटना के संबंध में ग्राम प्रधान शिव राम वर्मा ने …
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोकरी के मजरा मरौचा में रविवार को पति-पत्नी की जुबानी जंग मारपीट में तब्दील हो गई। पति ने पत्नी को जमकर पीटा। गंभीर अवस्था में पत्नी को ग्राम प्रधान ने प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है। वहीं इस घटना के संबंध में ग्राम प्रधान शिव राम वर्मा ने डायल112 के पुलिस कर्मियों सूचना दी।
पत्नी ने बीजेपी प्रत्याशी को जीतने की बात कही तो भड़क उठा पति
बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोकरी के मजरा मरौचा में रविवार की सुबह फूलचंद यादव(35) पुत्र कंधई की दुकान पर कुछ ग्रामीण बैठे थे। इस दौरान सभी लोग प्रत्याशियों के हार-जीत के साथ-साथ निवर्तमान सरकार व पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करने लगे। इसी बीच फूलचंद की पत्नी शकुंतला (32)ने निवर्तमान सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ साथ भाजपा प्रत्याशी के जीतने की बात कहने लगी तो पति भड़क उठा और पति पत्नी में बहस शुरू हो गई।
इतने में ही फूलचंद यादव काफी नाराज हो गया। फूलचंद्र अपनी ही पत्नी को बेरहमी से पीटने लगा। जिससे महिला के चेहरे व सीने पर गंभीर चोट पहुंची है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान शिवराम वर्मा को दिया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान शिव राम वर्मा ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भेजा है जहां महिला का इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बौंडी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में ट्रैक्टर पलटने से हुई चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, साइकिल सवार को बचाने के फेर में हुआ हादसा
