सीतापुर: यूक्रेन से वतन लौटी छात्रा तान्या पांडेय, परिवारों में खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। यूक्रेन में हो रहे रूसी हमले के बाद वहां फंसी क्षेत्र के रिहार गांव निवासी मेडिकल की छात्रा तान्या पाण्डेय रविवार को सकुशल लखनऊ पहुंची। जहां रेलवे स्टेशन पर मौजूद मां बाप, भाई व अन्य परिजन उसका इंतजार कर रहे थे। ट्रेन से उतरते ही एक परिजन से लिपट कर खुशी जाहिर की। तम्बौर …

सीतापुर। यूक्रेन में हो रहे रूसी हमले के बाद वहां फंसी क्षेत्र के रिहार गांव निवासी मेडिकल की छात्रा तान्या पाण्डेय रविवार को सकुशल लखनऊ पहुंची। जहां रेलवे स्टेशन पर मौजूद मां बाप, भाई व अन्य परिजन उसका इंतजार कर रहे थे। ट्रेन से उतरते ही एक परिजन से लिपट कर खुशी जाहिर की।

तम्बौर थाना क्षेत्र के ग्राम रिहार की छात्रा तान्या पांडेय यूक्रेन में अपनी पढ़ाई करने के लिए गई थी, लेकिन रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध के चलते वह भारत वापस आ नही पाई थी। रविवार को उसकी वतन वापसी पर परिजनों ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। पंकज पांडेय की पुत्री तान्या पांडेय स्लोवाकिया बॉर्डर से दिल्ली आ गयी थी। जहां से ट्रेन पर सवार होकर लखनऊ पहुंची थी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार