यूपी चुनाव 2022: मंत्री नीलकंठ तिवारी और पुलिसकर्मियों के बीच हुई नोंकझोंक, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान वाराणसी दक्षिण विधानसभा सीट के कोनिया प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर योगी के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर नोकझोंक हो गई। बता दें कि नीलकंठ तिवारी इस …

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान वाराणसी दक्षिण विधानसभा सीट के कोनिया प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर योगी के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर नोकझोंक हो गई। बता दें कि नीलकंठ तिवारी इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीलकंठ तिवारी अपने समर्थकों के साथ बूथ की ओर जा रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। इससे नीलकंठ तिवारी नाराज हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा मंत्री को पहचानने से इंकार करने पर विवाद हुआ। दोनों ओर से बहस हुई। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद मामला शांत हो गया। बता दें कि आज यूपी में सातवें चरण को लिए 54 सीटों पर मतदान जारी है।

यूपी में दोपहर एक बजे तक 35.51% वोटिंग

यूपी में दोपहर एक बजे तक अंतिम चरण के दौरान 35.51% वोटिंग हुई है। सबसे कम वोटिंग वाराणसी में 33.62 फीसदी हुई है। इसके अलावा आजमगढ़ में 34.63 फीसदी, मऊ में 37.08 फीसदी, जौनपुर में 35.81 फीसदी, गाजीपुर में 33.71 फीसदी, मिर्जापुर में 38.10 फीसदी, भदोही में 35.59 फीसदी और सोनभद्र में 35.87 फीसदी मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार