कानपुर: दलाली की शिकायत पर आरटीओ में छापा, पूछताछ जारी
कानपुर। आरटीओ में दलाली की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह छापा मारा। इस दौरान आरटीओ कार्यालय में बेवजह घूम रहे आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही आरटीओ कार्यालय में बाबुओं के पास भीड़ लगाए संदिग्धों में भगदड़ मच गई। प्रशासनिक टीम के …
कानपुर। आरटीओ में दलाली की शिकायत पर जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह छापा मारा। इस दौरान आरटीओ कार्यालय में बेवजह घूम रहे आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही आरटीओ कार्यालय में बाबुओं के पास भीड़ लगाए संदिग्धों में भगदड़ मच गई।
प्रशासनिक टीम के साथ आए पुलिसकर्मियों ने आवेदन फॉर्मों के बंडल ले जा रहे लोगों को पकड़ लिया। काफी देर पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। प्रशासनिक टीममें एडीएम सिटी अतुल कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुराज जैन, आईपीएस शिवा सिंह, एसीएम सात दीपक पाल सहित अन्य शामिल थे।
छापे की पहले ही मिल गई थी सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशासनिक टीम के पहुंचने के ठीक पहले ही काफी लोग आरटीओ कार्यालय से बाहर निकल गए थे। यही वजह रही कि प्रशासनिक टीम की खासी सतर्कता के बाद भी एक भी दलाल नहीं पकड़ा जा सका।
कोट
आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रशासनिक टीम को भेजा गया था। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
नेहा शर्मा, जिलाधिकारी कानपुर।
पढ़ें-Shraddha Kapoor Photos : लहंगे में खूबसूरत दिखीं श्रद्धा कपूर, दिलकश अदाओं पर फिदा हुए फैंस
