मुरादाबाद : मतदाता जागरूकता अभियान में बेहतर कार्य पर शिक्षक कर्मचारी सम्मानित
मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचन चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान- स्वीप में सराहनीय कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने सम्मानित किया। नगर संसाधन केंद्र, गाँधी पार्क, सिविल लाइंस में आयोजित सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग के 100 शिक्षकों को प्रशस्ति …
मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचन चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान- स्वीप में सराहनीय कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने सम्मानित किया। नगर संसाधन केंद्र, गाँधी पार्क, सिविल लाइंस में आयोजित सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग के 100 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद बुद्धप्रिय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुंदनपुर, कम्पोजिट विद्यालय पीएसी और प्राथमिक विद्यालय शाहपुर तिगरी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने द्वारा सराहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग हर राजकीय कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान करता है।
विधानसभा चुनाव में भी स्वीप अभियान सहित अन्य विभिन्न कार्यों में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। जिससे जनपद के मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई और निर्वाचन की प्रक्रिया भी सफलता पूर्वक संपन्न हुई। नगर शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रकार कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम की संयोजिका एसआरजी डॉ रितु त्यागी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया। इस दौरान राकेश कौशिक, राहुल शर्मा, रोशनी वर्मा, नीतू सिंह, विष्णु भारद्वाज, मनीला शर्मा, तनुषी मित्तल, आशा बडोला, मनीषा पंवार, आशीष कुमार, शाकिर अली, आयशा नूर, चरनजीत कौर, सरिता कुमारी, विजेता मालपानी, ज्योति शर्मा, अमित सक्सेना, कुलदीप पंवार, फाकिहा खान, सरिता चौहान, रीमा यादव, अनुराधा कौशिक व पूनम सक्सेना, अब्दुल गफ्फार, वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
